गाजीपुर। नेहरु स्टेडियम की फुटबाल कोच संगीता यादव ने बताया कि 16 से 23 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबाल का आयोजन होगा। जिसमे वाराणसी मंडल की चयनित सबजूनियर बालिका की टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में टीम के लिए ट्रायल, डीएलडब्ल्यू इंटर कालेज वाराणसी के मैदान पर किया जायेगा। इच्छुक जनपद से चयनित खिलाडि़यों को पात्रता प्रमाण पत्र, फोटो सहित तथा आयु प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित के साथ आधार कार्ड एवं हाईस्कूल अंक पत्र की छायाप्रति लाना आवश्यक है। जिला स्तर पर ट्रायल 13 अगस्त को होगा और मंडल स्तर पर ट्रायल 14 अगस्त को होगा।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..