गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह अंडर 15 वर्ग की ग़ाज़ीपुर मण्डल महिला खिलाडियों का ट्रायल आगामी 17 तथा 18 अगस्त को कमला क्लब कानपुर में होगा | उन्होंने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी नियत तिथि 17 अगस्त 2023 को प्रातः 08:00 बजे तक कमला क्लब कानपुर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए सभी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करें | मंडल के चयनित खिलाडियों की सूची में मधु शर्मा, आकृति यादव, श्रृष्टि सिंह, अनुष्का यादव, पल्लवी सिंह, प्रतिमा भारती एवं रिशु शर्मा शामिल है। सभी अपना जन्म प्रमाण पत्र, अपना मूल आधार कार्ड लेकर जायेंगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स काउंसिल सदस्य तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के विकास व उत्थान के लिए यू०पी०सी०ए० कटिबद्ध है। विशेष रूप से पूर्वांचल की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान किये जाने के और भी विकल्प हैं।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
आयुष्मान भारत योजना बनी कैंसर पीडि़त अश्विनी कुमार के उपचार का सहारा
गाज़ीपुर। जनपद के रायगंज मोहल्ला निवासी अश्विनी कुमार के लिए आयुष्मान भारत योजना कठिन समय …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..