Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / संस्कृति साप्ताहिक सप्ताह के तहत भारत विकास परिषद द्वारा धार्मिक दर्शन अभियान चलाया गया

संस्कृति साप्ताहिक सप्ताह के तहत भारत विकास परिषद द्वारा धार्मिक दर्शन अभियान चलाया गया

गाजीपुर। भारत विकास परिषद द्वारा पूरे भारत मे संस्कृति साप्ताहिक सप्ताह के तहत धार्मिक स्थान दर्शन , गो सेवा , पौधा रोपण , रुद्राभिषेक  आदि कार्यक्रम  का आयोजन चल रहा है  इसी के अन्तर्गत भारत विकास परिषद मौनी बाबा नन्दगंज की शाखा पांचों सूत्रों– संपर्क ,सहयोग,संस्कार, सेवा एवं समर्पण के भाव को चरितार्थ करते हुए  आज नन्दगंज के परिषद के सदस्य , शिव चर्चा मंडली के सदस्य और सैकड़ो समाज सेवी मुण्डेश्वरी देवी का दर्शन करने पहुँचे। नन्दगंज से 2 बस कोटा ग्लोबल स्कूल , बाघी के सहयोग से रवाना हुई ।श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए झूमते हुए दर्शन करने अपने परिवार सहित पहुंचे 111  की संख्या में सब अपने घरों से भोजन बना कर सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किये। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुवे भारत विकास परिषद मौनी बाबा नन्दगंज के अध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि परिषद का मुख्य उद्देश्य भाई चारा का सन्देश देना होता है इस यात्रा का नेतृत्व महिला सयोजिका कुम कुम श्रीवास्तव ने किया। महिला सह सयोजिका किरण त्रिपाठी ने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन स्वागत किया। इस यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल हुए गौरव प्रताप सिंह उपाध्यक्ष ,विवेक कुमार सिंह, लालमणि सिंह, दुर्गेश सिंह सह सचिव , प्रवीण कुमार सिंह लव कोषाध्यक्ष, प्रवीण कुमार सचिव, पंकज चौबे, पुनीत त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी, अजय यादव ,सिंहासन यादव, अमित नारायण सिंह , राजेश कुमार सोनी  प्रेमलता सिंह, बालिस्टर यादव, पुनीता सिंह, सुमन सिंह, सतीश विश्वकर्मा, अजय बर्मा, शीला शर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, गौरी सिंह, आदि लोग थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …