गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि खेल निदेषालय उ0प्र0, खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के द्वारा राज्य कर्मचारी महिला/पुरूश खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार, गाजीपुर के प्रागंण में दिनांक 08-08-2023 को प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। सिविल सर्विसेज इस चयन/ट्रायल्स में आटोनामस, बाडी जैसे परिशद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अघ्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेगें। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेगें, जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में जो भी महिला/पुरूश खिलाड़ी कर्मचारी भाग लेना चाहते है वह अपने विभाग से प्राप्त आदेष प्रति के साथ प्रातः 10ः00 बजे अपनी उपस्थिति की सूचना जिला खेल कार्यालय गाजीपुर को देना सुनिष्चित करें।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
जमानिया पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..