Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मुहम्मदाबाद में राजश्री ढाबे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से मचा हड़कंप

मुहम्मदाबाद में राजश्री ढाबे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से मचा हड़कंप

ग़ाज़ीपुर। दिन वृहस्पतिवार को नगर के समीप बैजलपुर में पेट्रोल पंप के बगल में राजश्री ढाबे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी की कार्यवाही से हड़कंप मच गया। इस सम्बंध में मौके पर मौजूद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि  मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर साफ़ सफाई और खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज़ कराई गई थी जिसमें खाने में पनीर की गुणवत्ता को लेकर विशेष शिकायत दर्ज़ थी। उसी परिप्रेक्ष्य में विभाग के द्वारा पनीर की सब्ज़ी की सैम्पलिंग की गई है। पूछे जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सैंपल का लिखा पढ़ी कर विभाग के उच्च अधिकारियों को लखनऊ भेज दिया जाएगा. रिपोर्ट के आधार पर ढाबा संचालक पर विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी. खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजीव सिंह और विभाग के अन्य स्टाफ़ मौके पर मौजूद रहे थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …