गाजीपुर। जंगीपुर-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपराधियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की देर रात मुखबीर की सुचना पर पुलिस ने भावरकोल थाने से फरार चल रहे दो शातिर ईनामिया बदमाशो को दो तमंचा सहित कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया!जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की भावरकोल थाने से फरार चल रहे दो ईनामिया व शातिर अपराधी क्षेत्र में आए हुए है मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने रविवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे थाना क्षेत्र के धुरेहरा चट्टी से भावरकोल थाने से दस दस हजार के ईनमिया गौ हत्या सहित अन्य मामलो में फरार चल रहे जंगीपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र स्व. नारायण यादव उर्फ सिरी उर्फ नारायण व हरेंद्र यादव पुत्र स्व. जनार्दन यादव निवासी त्रिलोकपुर थाना जंगीपुर को गिरफ्तार किया! गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो अदद देशी तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया! गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मईयादीन, कांस्टेबल विनय नायक, दीपक कुमार सुमन, सदानन्द यादव, बब्लू गोंड, नीरज शर्मा शामिल रहे!
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..