Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: स्‍पोर्ट्स हास्‍टल के लिए ट्रायल शुरू, गाइड लाइन जारी

गाजीपुर: स्‍पोर्ट्स हास्‍टल के लिए ट्रायल शुरू, गाइड लाइन जारी

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि खेल निदेषालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित आवासीय खेल छात्रावास के लिए विभिन्न खेलों में बालक/बालिकाओ का पुनः चयन/ट्रायल्स जिला स्तर पर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में दिनांक 22-07-2023 कों निम्न खेलों का ट्रायल्स प्रातः 08.00 से शुरू किया जा चुका है उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय अवधि में रू0 10.00 जमा कर फार्म प्राप्त किया जा सकता हैं। चयन/ट्रायल्स के समय आयु से सम्बन्धित अभ्यर्थियों को विद्यालय द्वारा आयु प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए, यदि किसी कारणवस चयन/ट्रायल्स के समय जन्मतिथि सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित करवाना सम्भव न हो तो स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं अभ्यर्थी के माता/पिता द्वारा जन्मतिथि के सम्बन्ध में नोटरी षपथ पत्र प्राप्त किया जायेगा। पूर्ण जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में समर्पक कर सकते हैं। तैराकी बालिका वर्ग 12 वर्श, बैडमिण्टन बालिका वर्ग, बास्केटबाल बालक/बालिका वर्ग, तीरंदाजी बालक/बालिका वर्ग, कुश्ती बालिका वर्ग एवं वॉलीबाल बालिका वर्ग के लिए 01 अप्रैल, 2023 से 15 वर्ष हो, जिसमें जिला स्तर पर दिनांक 22 जुलाई से एवं मण्डल स्तर पर 24 जुलाई, 2023 को  एवं राज्य स्तर पर 27 व 28 जुलाई 2023 स्थान- के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में खेला जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …