गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी नगर निकट पर्यवेक्षण मे दिनांक 18.07.2023 को थानाध्यक्ष करण्डा मय हमराह द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व रात्रिगश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर चाडीपुर तिराहे से चोचकपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से, थाना दुल्लहपुर का 10,000 रुपया का इनामिया एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे के साथ अभियुक्त राहुल चौहान पुत्र रामसुख चौहान नि0ग्राम आनापुर सरयां थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना करंडा पर मु0अ0सं0 82/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्य ज्योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण
गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..