Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारत एक्‍सप्रेस के निदेशक आशीष कुमार सिंह ने महंत स्‍वामी भवानीनंदन यति जी को स्‍मृति चिह्न भेंट कर लिया आशीर्वाद

भारत एक्‍सप्रेस के निदेशक आशीष कुमार सिंह ने महंत स्‍वामी भवानीनंदन यति जी को स्‍मृति चिह्न भेंट कर लिया आशीर्वाद

गाजीपुर। भारत एक्‍सप्रेस मीडिया हाउस के डायरेक्‍टर आशीष कुमार सिंह उर्फ मन्‍टू राय ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्‍वर महंत स्‍वामी भवानीनंदनयति जी को स्‍मृति चिह्न प्रदान कर उनका अशीर्वाद लिया। स्‍वामी भवानीनंदन यति ने कहा कि भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल अपने निष्‍पक्ष खबरों से समाज और देश की सेवा करे। हमारी शुभकामनाएं भारत एक्‍सप्रेस परिवार के साथ है। हमारा आशीर्वाद है कि शीघ्र ही अपने परिश्रम और ईमानदारी के बल पर यह चैनल भारत ही नही पूरे विश्‍व में अपना परचम लहराये। डायरेक्‍टर आशीष सिंह ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि सिद्धपीठ हथियाराम करीब हजार वर्ष पुराना शक्तिपीठ है। सिद्धपीठ की देवी बुढि़या माई के कृपा से हमारे मीडिया हाउस की यात्रा करीब एक वर्ष पहले शुरु हुई है और शीघ्र ही हम लोग अपने खबरों के बल पर पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे। इस अवसर पर पत्रकार अनिल, शिवकुमार, सोनू, संजीव कुमार आदि लोग मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुआ आयोजन

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे। …