गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र अर्तगत देवचंदपुर के पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता डा० मोहन राम का ऒङिहार जाते समय नेशनल हाइवे बाई पास त्रिमुहानी के समीप गलत दिशा से आ रही चारपहिया वाहन से धक्का लगने से विगत सप्ताह गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हे तत्काल इलाज के गाजीपुर मे भर्ती कराया जहां से उन्हे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, फिर वाराणसी से लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया। जहां जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए शनिवार की रात्रि में दम तोड़ दिया। उनका शव पैतृक निवास स्थान देवचंदपुर लाया गया जहां देखने वालों की भीड़ लग गयी। पत्नी प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी व चार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हॆ। अंतिम संस्कार देवचंदपुर घाट पर किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन सिंह सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान, राजनेता, जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
जमानिया पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..