गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी तथा पुर्व सभासद कुंवर बहादुर सिंह काकू के छोटे भाई नगर पालिका, गाजीपुर के रायगंज वार्ड के वर्तमान भाजपा सभासद अभय सिंह “साबू” 51वर्ष का आज रविवार को सुबह 7-00,बजे अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अभय सिंह कि पत्नी पिंकी सिंह के अलावा दो बच्चे धनंजय 4 वर्ष और आशुतोष 2 वर्ष हैं। अभय सिंह की अंत्येष्टि आज रविवार को अपराह्न 3 बजे रजागंज में गंगा तट, श्मशान घाट पर होगी। विनम्र एवं कर्मठ समाजसेवी अभय सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अभय सिंह भाजपा के कर्मठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ता थे इनके निधन से भाजपा को अपुर्णीय क्षति हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, रासबिहारी राय, अच्छेलाल गुप्ता,मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, योगेश सिंह, अभिनव सिंह,अनुज अकेला, सुधाकर सिंह कुशवाहा, श्रीप्रकाश केसरी,सुनील गुप्ता, सहित आदि अन्य ने दुःख व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त किया है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..