लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 147 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की राज्य कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बृजेश विश्वकर्मा, श्याम कृष्ण गुप्ता ‘साहू‘, रामसेवक पाल, तूफानी निषाद, देशराज सिंह जाट, कल्याण यादव, अमित प्रजापति, रामनरेश चौरसिया शामिल किए गए हैं।कार्यकारिणी में चार प्रदेश महासचिव अब्दुल हफीज गॉधी, रामचन्द्र राजभर, गिरीश मथोरिया सेन (सविता), महेन्द्र चौहान कोषाध्यक्ष निशीथ रंजन (नयन वर्मा) शामिल हैं। इनके अलावा 25 विशेष आमंत्रित सदस्य, 108 प्रदेश सचिव तथा 25 कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गये है। गाजीपुर जिले से प्रदेश महासचिव के पद पर महेंद्र चौहान, प्रदेश सचिव शिवबचन बिंद, प्रदेश सचिव के पद पर सूरज राम बागी बिंद, विशेष आमंत्रित सदस्य के पद पर पूर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद को मनोनीत किया गया है।
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 147 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, गाजीपुर के महेंद्र चौहान महासचिव, शिवबचन बिंद व सूरज राम बागी बनाये गये प्रदेश सचिव
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित
गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..