गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख अवधेश राय ने शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के 65 लाभार्थियों को आवास का चाभी दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अवधेश राय ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है। पीएम मोदी हो या सीएम येागी की सरकार हमेशा गरीबों और समाज के शोषित वंचित वर्गों के लिए योजना बनाकर कार्य किये हैं। योगी सरकार में पूरा प्रदेश माफिया व अपराधियों से मुक्त हो चुका है, सभी लोग बिना डर भय के अपना रोजी-रोजगार कर जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इलाहाबाद की तरह मुहम्मदाबाद में भी माफियाओं के जमीन पर प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास बनेंगे। जिसमें माफियाओं द्वारा सताए गये गरीब और शोषित वर्ग के लोगों को आवास दिया जायेगा।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
जमानिया पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..