Breaking News
Home / अपराध / सुरतापुर में फरार अभियुक्त के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

सुरतापुर में फरार अभियुक्त के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के सुरतापुर गांव निवासी संतोष कुमार पासवान पुत्र राम रतन पासवान के घर पर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने डुगडुगी पिटवा कर धारा 82 के तहत कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया। गांव में डुगडुगी की आवाज एवं पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को देखकर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई वहीं कोतवाली मोहम्मदाबाद के सब इंस्पेक्टर राजीव त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त संतोष कुमार पासवान के खिलाफ माननीय न्यायालय मोहम्मदाबाद में मुकदमा विचाराधीन है जिसमें अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा है यदि 13 जुलाई तक अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …