गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह 191 के सदस्य जाकीर हुसैन उर्फ विक्की की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद में स्थित डेढ़ करोड़ की भूमि भवन को प्रशासन ने कुर्क कर दिया। तहसीलदार सदर और सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बल के साथ मुनादी करा कर भूमि भवन को कुर्क किया गया। इस संदर्भ में सीओ सिटी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में गैंगेस्टर के तहत यह कार्रवाई की गयी है। जाकीर हुसैन उर्फ विक्की मुख्तार अंसारी को सहयोगी था और उनके गैंग में शामिल होकर अनेक अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। इस भूमि भवन में मदरसा का भी संचालन करता था। इस भूमि भवन की कीमत 41 लाख 29 हजार है जिसकी बाजारु कीमत डेढ़ करोड़ रुपया है।
Home / अपराध / माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य जाकीर हुसैन उर्फ विक्की की डेढ़ करोड़ की भूमि भवन को प्रशासन ने किया कुर्क
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण
गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..