Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर किया जागरुक

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर किया जागरुक

गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थानो पर गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड व थाने पर नियुक्त महिला बीट आरक्षी द्वारा थाना क्षेत्र के बीट/गांव स्कूल/कॉलेज/पंचाय भवन में बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनाँक 13/06/2023 को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत डीलिया के पंचायत सचिवालय भवन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक  महोदय गाजीपुर द्वारा गांव की बच्चियों तथा महिलाओं को महिला सशक्तीकरण, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। तथा बच्चियों एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया, बच्चियों एवं महिलाओं को  हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- (1)1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2)1090 वीमन पावर हेल्पलाइन,(3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4)102 स्वास्थ सेवा ,(5)108 एंबुलेंस सेवा,(6)1098 चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …