Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / माफिया मुख्‍तार अंसारी पर गैंगेस्‍टर के मामले में फैसला टला, 15 जुलाई को होगी सुनवाई

माफिया मुख्‍तार अंसारी पर गैंगेस्‍टर के मामले में फैसला टला, 15 जुलाई को होगी सुनवाई

गाजीपुर। जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ करंडा थाना में दर्ज गैंगस्टर के मामले में फैसला टल गया। अधिवक्ताओं के हड़ताल और जज के अवकाश पर रहने के कारण कोर्ट की कार्यवाही नहीं हुई। फैसले के लिए अब 15 जुलाई की तिथि तय की गई है। गैंगस्टर का यह मामला कपिलदेव सिंह की हत्या को लेकर दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। फैसले के लिए पत्रावली सुरक्षित रख ली गई थी। वर्ष 2009 में करंडा के सबुआ निवासी कपिलदेव सिंह हत्याकांड और मुहम्मदाबाद के मीर हसन हत्या के प्रयास की साजिश के मामले को गैंगचार्ट में शामिल कर मुहम्मदाबाद पुलिस ने मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …