Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदनी यादव मौत की न्‍यायिक जांच के लिए डीएम गाजीपुर ने लिखा जिला जज को पत्र

नंदनी यादव मौत की न्‍यायिक जांच के लिए डीएम गाजीपुर ने लिखा जिला जज को पत्र

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि दिनांक 06.06.2023 को रात्रि को समय करीब 02:30 बजे नन्दनी यादव पत्नी विकास यादव उर्फ विक्की निवासी ग्राम मधुबन थाना खानपुर, सैदपुर गाजीपुर को थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर से उठाकर गाजीपुर को लाते समय रास्ते में मृतका नन्दनी से नोक झोक की गयी व नन्दनी की मृत्यु हो गयी। जिसकी मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु जिलाधिकारी गाजीपुर के कार्यालय आदेश दिनांक 06.06.2023 द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), गाजीपुर को प्रकरण की जॉच कर एक पक्ष के अन्दर जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), गाजीपुर द्वारा उक्त आदेश के क्रम में जॉच प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। न्यायिक जॉच के लिए जनपद न्यायाधीश, गाजीपुर से अनुरोध हेतु जिलाधिकारी, गाजीपुर द्वारा पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …