Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / व्‍यापारी समाज की असली हितैषी है भाजपा – एमएलएसी चंचल सिंह  

व्‍यापारी समाज की असली हितैषी है भाजपा – एमएलएसी चंचल सिंह  

गाजीपुर। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जमानिया क्षेत्र के मिलन लॉन में बुधवार को व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के महासम्पर्क अभियान के तहत अयोजिय व्यापारी सम्मेलन में वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल,भानु प्रताप सिंह, कृष्ण विहारी राय, प्रमोद वर्मा ,जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ,अविनाश जायसवाल, विनोद अग्रवाल,प्रवीण सिंह, अजय कुशवाहा, प्रदीप पाठक,हर्ष,विवेक, अमित नागवंशी,,समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए एमएलसी विशाल सिंह चँचल ने कहाकि बीजेपी सरकार व्यापारियों के हित में लगातार कदम उठा रही है।उन्होंने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहाकि मोदी सरकार ने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में व्यापार को सुगम और सरल बनाने के लिए लगातार ठोस नीतियां लागू की है।उन्होंने कहाकि व्यापारियों की सुविधा के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी हुई है।एमएलसी विशाल सिंह चँचल ने कहाकि मोदी सरकार में व्यापारियों की सुरक्षा,सुविधा और सम्मान के लिए लगातार कदम उठाए गए।उन्होंने कहाकि व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है।उन्होंने कहाकि वर्तमान में देश का मान सम्मान वैश्विक पटल पर स्थापित है,और पूरी दुनिया देश का लोहा मान रही है।सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …