Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सीएम योगी के जन्‍मदिन पर एमएलसी चंचल सिंह की टीम ने किया रक्‍तदान

सीएम योगी के जन्‍मदिन पर एमएलसी चंचल सिंह की टीम ने किया रक्‍तदान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51वें जन्मदिवस पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चँचल की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।गाजीपुर जिला अस्पताल के ब्लड डोनेट सेंटर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने रक्तदान किया। एमएलसी विशाल सिंह चँचल की ओर से आयोजित इस ब्लड डोनेट कैम्प में जिले के तमाम जिला पंचायत सदस्यों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों,ग्राम प्रधानों समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने ब्लड डोनेट किया।इस दौरान बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने रक्तदान कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चँचल के समर्थकों ने रक्तदान कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।रक्तदान के बाद एमएलसी समर्थकों ने मेडिकल कालेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया।इस दौरान बीजेपी कार्यकर्त्ताओं में खास उत्साह नजर आया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक, हिमांशु सिंह, मन्नू सिंह, अरविंद सिंह झबसू,अमित नागवंशी, राकेश सिंह अंशु, अशोक सिंह झब्बल, बंगाली यादव, प्रीतम पासवान, आलोक तिवारी पंकज,उमेश सिंह,मो इमरान,पीयूष पांडेय, अमित सिंह भदौरा, नरेंद्र गुप्ता, विशाल चौरसिया, मो जिया,शिव प्रकाश राय आदि बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्यगण,प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण,एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …