गाजीपुर। नगर पंचायत दिलदारनगर फतेहपुर बाजार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश जायसवाल सहित 11 वार्ड के सभासद लोगो को उपजिलाधिकारी राजेश प्रसाद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वार्ड नं 1 नाजरीन, वार्ड नं 2 सपा से मिथिलेश, वार्ड नं 3 बीजेपी दीपक गुप्ता, वार्ड नं 4 इमरान, वार्ड नं 5 तबरेज, वार्ड नं 6 बीजेपी सपना देवी, वार्ड नं 7 मीना, वार्ड नं 8 सुरेंद्र, वार्ड नं 9 हदीसुन बेगम, वार्ड नं 10 प्रदीप कुमार वर्मा, वार्ड नं 11 राजेश जायसवाल ने शपथ लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय,पूर्व विधायक सुनीता सिंह,बीजेपी जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, डॉ काजिम,संजीत कुशवाहा, रामेश्वर, प्रधान सतेंद्र यादव,अमजद खा, राहुल जायसवाल इत्यादि लोग रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..