Breaking News
Home / अपराध / मुख्‍तार अंसारी के बेटे उमर की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

मुख्‍तार अंसारी के बेटे उमर की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। राहत के लिए उमर अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से भी निराशा हाथ लगी है। सुप्रीम कोर्ट ने उमर अंसारी की मुकदमा रद्द करने की मांग पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया है।  उमर अंसारी पिछले कुछ समय से फरार चल रहा है। उमर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जमीन हथियाने से जुड़े मामले में केस रद्द करने की मांग करते हुए याचिका लगाई थी। फिलहाल अदालत ने याचिका खारिज कर दी है। इसके पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी उमर को राहत नहीं मिली थी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …