Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अतिप्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी के आजीवन सदस्य व कार्यवाहक अध्यक्ष रहे जावेद जाहिर के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अतिप्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी के आजीवन सदस्य व कार्यवाहक अध्यक्ष रहे जावेद जाहिर के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के वरिष्ठ सदस्य जावेद जहीर के असामयिक निधन होने से कमेटी को अपूरणीय क्षति हुई है, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि विगत तीन दशकों से जावेद जहीर जो गाजीपुर के सामाजिक एवं संभ्रांत नागरिक थे और अति प्राचीन रामलीला कमेटी के कार्यों में उत्साह पूर्वक भाग लेते थे, उनका निधन विगत 16 मई दिन मंगलवार को हो गया, परिजनों द्वारा उन्हें 17 मई दिन बुधवार को सुपुर्दे खाक किया गया। स्व. जावेद जहीर साहब कमेटी के आजीवन सदस्य होने के साथ विभिन्न पदों के दायित्वों का निर्वहन करते हुए संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रहे हैं। कमेटी द्वारा जावेद जहीर के आकस्मिक निधन पर हरिशंकरी के राम चबूतरा स्थित कमेटी कार्यालय पर आज दिन गुरुवार को 12 बजे एक शोक सभा का आयोजन संस्था द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता वीरेश राम वर्मा ने की, इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, अशोक अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, पंडित लव त्रिवेदी, रोहित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेंद्र विक्रम, राजेश प्रसाद, सुधीर अग्रवाल आदि लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …