शिवकुमार
गाजीपुर। सीएम योगी के अपने कैबिनेट के साथ द केरला स्टोरी फिल्म देखने की घोषणा करते ही जिले की सियासत गरमा गयी। सीएम के घोषणा करते ही उनकी अनन्य भक्त जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने भी यह घोषणा किया कि वह अपने सभी जिला पंचायत सदस्यों एवं भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ द सुहासिनी थियेटर में 12 मई को द केरला स्टोरी फिल्म देखेंगी। यह जानकारी उनके प्रतिनिधि और भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह चंचल ने दी है। उन्होने बताया कि द केरला स्टोरी फिल्म बहुत ही अच्छी फिल्म है। इससे महिलाओं में आतंकवाद से सजग रहने के लिए जागरुकता पैदा होगी। जनपद के सभी नागरिक अपने परिवार के साथ् इस फिल्म को अवश्य देखें। उन्होने कहा कि विपक्षी नेता इसे राजनीति से जोड़ रहे हैं। यह समाज और राजनीति के हित में नही है। उन्होने कहा कि 12 मई को जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोपहर एक बजे यह फिल्म देखेंगे। इस फिल्म को देखने में जितना खर्च आएगा वह स्वयं हम लोग उठाएंगे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..