Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल बोरशिया गाजीपुर में 7 मई को होगा स्‍टेट चैंपियनशिप 2023 का आयोजन

सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल बोरशिया गाजीपुर में 7 मई को होगा स्‍टेट चैंपियनशिप 2023 का आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के परिसर में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरशिया गाजीपुर के प्रांगण में यूथ  गेम्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले यूथ गेम्स एसोसिएशन वाराणसी द्वारा राज्य स्तर पर ‘स्टेट चैंपियनशिप 2023’ आयोजित किया जा रहा हैI ‘स्टेट चैंपियनशिप 2023 के आयोजन की मुख्य भूमिका में विनोद ने बताया कि जनपद गाजीपुर में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में दिनांक 7 मई 2023 को राज्य स्तर का खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं जिसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, इत्यादि  हैंI सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के  प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी से वार्ता में उन्होंने बताया की 7 मई 2023 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों और गांव से प्रतिभागी आयोजकों द्वारा आमंत्रित किए गए हैं I जनपद गाजीपुर, बलिया एवं आसपास के जिलों से भी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे I कुछ प्रतिभागी 6 मई को शाम तक विद्यालय पहुंच जाएंगे I इस राज्य स्तर की प्रतियोगिता में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से भी कुल 80 विद्यार्थी कबड्डी, बैडमिंटन, ताइक्वांडो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे I इस प्रतियोगिता में जीतने वाले विद्यार्थी दिल्ली में 15 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे I विद्यालय कि इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय से जुड़े सभी सदस्यों में हर्ष हैI इसी क्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह तथा काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय एवं सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक श्री अमित रघुवंशी ने इस राज्य स्तर की प्रतियोगिता में आने वाले सभी खिलाड़ियों, ट्रेनर्स तथा आयोजकों का अभिनंदन एवं उनका सुस्वागतम ज्ञापित किए I

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …