Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: रोजगार लगाने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड देगी 10 लाख रूपये का ऋण

गाजीपुर: रोजगार लगाने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड देगी 10 लाख रूपये का ऋण

गाजीपुर। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है। इस योजना में शिक्षित बेरोजगार तथा परम्परागत कारीगर विभिन्न उद्योग हेतु बैंको के माध्यम से अधिकतम रू0-10.00 लाख तक ऋण दिये जाने का प्राविधान है। उक्त योजना में सामान्य जाति के लाभार्थियों को 4 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक एवं महिला को शून्य ब्याज (पूंजीगत ऋण) पर बैंको के माध्यम से उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उक्त योजना हेतु युवक/युवतियों की उम्र 18 से 50 वर्ष होना चाहिए। आवेदन पत्र विभाग की बेबसाईट www.upkvid.gov.in पर आनलाईन करके आवेदन प्रति की हार्ड कापी कार्यालय कार्य दिवस में उपलब्ध कराना होगा। विशेष जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 44, आमघाट सहाकारी कालोनी गाजीपुर से सम्पर्क किया जा सकात है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …