Breaking News
Home / अपराध / ट्रैक्‍टर-बाइक की टक्‍कर में मामा-भांजे की मौत

ट्रैक्‍टर-बाइक की टक्‍कर में मामा-भांजे की मौत

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुआपुर गांव के पास ट्रैक्‍टर और बाइक में सीधी टक्‍कर हो गयी जिमसे दो युवकों की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अजीत उर्फ अलियार प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी चंदौली और उनके रिश्‍तेदार चंद्रशेखर प्रजापति 28 वर्ष निवासी तिवारीपुर भवानीपुर गाजीपुर बाइक से नंदगंज की तरफ जा रहे थे। सामने से आर ट्रैक्‍टर से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी। घटना स्‍थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को लेकर आवश्‍कय कार्रवाई करते हुए पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्‍यक्ष ने बताया कि ट्रैक्‍टर पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …