Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही होर्डिंगों व पोस्‍टरों पर चला बुलडोजर

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही होर्डिंगों व पोस्‍टरों पर चला बुलडोजर

गाजीपुर। निकाय चुनाव की अधि‍सूचना जारी होते ही नगरपालिका और नगर पंचायतों के बुलडोजर नगर में लगे सभी राजनीतिक दलों व नेताओं के होर्डिंग, पोस्‍टर हटाने लगे। सोमवार की 12 बजे तक सभी होर्डिंग, पोस्‍टरों को बुलडोजर व अन्‍य संसाधनों से हटा दिया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि समस्‍त थानाध्‍यक्ष, चौकी प्रभारियों द्वारा पर्याप्‍त पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बाजारों, मुख्‍य मार्गों, चौराहों व गलियों में लगाये गये बैनर, पोस्‍टर व प्रचार सामग्री को हटा दिया गया है। जनपद के समस्‍त मुख्‍य मार्गों, एंट्री प्‍वाइंटों पर बैरियर लगाकर पीकेट प्‍वाइंट बनाकर पर्याप्‍त पुलिस बल के द्वारा संदिग्‍ध व्‍यक्ति, वस्‍तु व वाहनों आदि की सघन चेकिंग करायी जा रही है। आदर्श आचार संहिता का उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ सख्‍त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …