Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मां कामाख्‍या धाम में चेतक प्रतियोगिता में आरा के कृष्‍णानंद पांडेय का घोड़ा प्रथम

मां कामाख्‍या धाम में चेतक प्रतियोगिता में आरा के कृष्‍णानंद पांडेय का घोड़ा प्रथम

गाजीपुर। चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर गुरुवार को मां कामाख्या धाम में चेतक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के साथ ही कई अन्य जिलों के घुड़सवारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें बिहार प्रांत के आरा निवासी कृष्णानंद पांडेय का घोड़ा सबसे आगे रहा। मां कामख्या धाम मेन गेट के सामने पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के द्वारा चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुल 26 घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले चरण में घोड़ों को तीन-तीन चक्कर लगाना था। प्रथम चरण में विजयी घोड़ों को दूसरे चरण में मैदान का चार-चार चक्कर लगाना था। इस घुड़दौड़ में आखिरी चरण में सात चेतक पहुंचे। प्रतियोगिता में बिहार प्रांत के आरा निवासी कृष्णानंद पांडेय का चेतक सबसे आगे रहा। दूसरे स्थान पर मऊ जनपद के धर्मशंकर यादव प्रधान का चेतक रहा। वही तीसरे स्थान पर डॉ राजेन्द्र निवासी जलदहा बिहार का चेतक रहा। सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार का पुरस्कार दिलदारनगर के शम्भू खरवार रहे। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि  सपा विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह और एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने संयुक्त रुप से ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू उपाध्याय, अशोक सिंह, हेराम सिंह आदि का मुख्य योगदान रहा। निर्णायक मंडल में भोला जी, सुधीर सिंह, तारिक खान, कलाम खान एवं संजय सिंह शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहाकि हमारे जन्म से पहले ही यहां चेतक प्रतियोगिता होती रही है। पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भी इसका आयोजन किया जाता है। आज के आधुनिक युग में जहां लग्जरी गाड़ियों और हाइ टेक्नोलॉजी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। वैसे मैं चेतक प्रतियोगिता अपनी पुरानी सभ्यता और परंपरा को याद दिलाता है। यह स्थल भाईचारा का, मोहब्बत का, प्यार का, अपनापन का और अपनत्व का स्थल है। परम्परा से ही क्षेत्र की ख्याति होती है। इस मौके पर एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया, सीओ जमानिया विधि भूषण मौर्य, नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया, एवं विपिन चौरसिया, प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह धनजी, दुर्गा चौरसिया, राकेश उपाध्याय, कुंवर मनीष सिंह, विकास सिंह, गिरीश राय, आकाश सिंह कक्कू, कमलेश सिंह, रिंकू जायसवाल, शैलेश सिंह, श्रवण गुप्ता, प्रवीण जायसवाल, अजित गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …