Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है भाजपा सरकार- एमएलसी चंचल सिंह

समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है भाजपा सरकार- एमएलसी चंचल सिंह

गाजीपुर। विधानसभा मोहम्मदाबाद के मंडल नोनहरा ग्रामसभा शक्तिकेंद्र हुसेपुर मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अभिभाषण संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गाजीपुर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा व संचालन विधानसभा संयोजक सतीश राय गुड्डू ने किया।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भिन्न भिन्न प्रकार के मंत्रालय द्वारा विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम महिला कल्याण, युवा कल्याण, कृषि कल्याण कार्यक्रम चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।कहा की जनसँख्या की दृष्टि में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। योगी आदित्य नाथ जी ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने बच्चो, महिलाओ, श्रमिकों, किसानो, आर्थिक रूप से गरीब लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का शुभारम्भ किया गया है।इन विभिन्न योजनाओ के तहत यूपी में जितने भी बेरोजगार युवा निवास करते है उनको रोजगार प्रदान कर रही है और आर्थिक रूप से गरीब लोगो को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास के लिए समय समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ  को शुरू करना है|ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके  सरकारी योजनाओं के जरिए राज्य के विभिन्न वर्गो के नागरिको को सशक्त और आत्मनिर्भर  बनाया जा रहा है।  इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप पाठक, मैनेजर प्रधान, डॉ विजय कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, ग्राम प्रधान शिल्पा मौर्या, गुलाब कुशवाहा, धनंजय प्रधान, मंडल प्रभारी योगेश सिंह, राजेश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …