Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर करेंगे संघर्ष: बालेन्द्र त्रिपाठी

गाजीपुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर करेंगे संघर्ष: बालेन्द्र त्रिपाठी

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक लोक निर्माण विभाग के परिसर में जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें संगठन के विस्तार पर पदाधिकारियों ने चर्चा की। वही संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के मध्यम से विभिन्न मांगों जैसे-केंद्र के समान महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन, पदोन्नति, वेतन विसंगति, अनुकंपा नियुक्ति, सातवें वेतनमान अनुसार मकान भत्ता आदि मांगों पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने शासन स्तर पर कई बार प्रयास किया पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी। बैठक में शासन की अनदेखी के खिलाफ जल्द ही प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने महासंघ के पदाधिकारियों से आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने एवं रणनीति तैयार करने का आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि संघ के द्वारा जो कदम उठाये जायेंगे उसमें कर्मचारी साथ देंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर यह सब मांगे पूर्ण नहीं होती है तो राज्य स्तर पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। बैठक में बैठक में मनोज राय, पंकज यादव, ईश्वर यादव, मोहन कुशवाहा, मनोज कुमार यादव, सुरेन्द्र यादव, बेबी देवी, रामविलास सिंह कुशवाहा, मोती लाल ठाकुर, राधेश्याम यादव, अमित तिवारी, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे। संचालन सन्तोष कुमार यादव ने किया।जिलामंत्री की जिम्मेदारी संतोष को सौंपी- जिलामंत्री सन्तोष कुमार यादव, उपाध्यक्ष संजय कुमार, सुनीता यादव, पूर्णिमा देवी, कोषाध्यक्ष गोरख यादव, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार, संगठन मंत्री आलोक चौबे, संजय दुबे मिडिया प्रभारी संजय दूबे को जिम्मेदारी दी गई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …