Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सहकारी समितियो के चुनाव के लिए सपा ने बनाया पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा को प्रभारी

सहकारी समितियो के चुनाव के लिए सपा ने बनाया पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा को प्रभारी

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।इस बैठक में होने वाले सहकारी संघ के चुनाव और किसानों की समस्यायों  पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने लगातार ईंधन गैस, डीजल, पेट्रोल और खाध पदार्थो के  बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए  इसे देश की गरीब आवाम पर भाजपा सरकार का हमला बताया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार से तत्काल जातीय जनगणना कराने की भी मांग किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा समाजवाद को पाखंड बताये जाने पर निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया। इस बैठक सहकारी समितियों के चुनाव के लिए पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा जी को चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश  गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते देश और प्रदेश की जनता हैरान और परेशान हैं। पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से सभी जाति और समाज के लोग को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की अपील किया। उन्होंने पार्टी हित में कार्यकर्ताओं से त्याग और ईमानदारी से काम करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग आये दिन समाजवादी विचारधारा पर हमला बोल रहे हैं उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत है। पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा जी ने सहकारी समितियों के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इस चुनाव के दांव पेच से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और  इस चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता तन मन धन से जुटने की अपील किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसानों के हित से जुड़ा हुआ  है। इस चुनाव में सभी को सहकारी संगठनों को  पूंजीवादी और सामंती ताकतों से बचाने के लिए एकजुट होने की जरूरत पर बल दिया।इस बैठक में मुख्य रूप से गोपाल यादव, मदन सिंह यादव, अशोक कुमार बिंद,अरुण कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रताप यादव,तहसीन अहमद,भानु यादव, कमलेश यादव, अमित ठाकुर,नरसिंह यादव,आत्मा यादव,राजकिशोर यादव, अवधेश यादव, देवचंद आजाद,गोवर्धन यादव, राजेंद्र यादव,जै हिंद यादव, दिनेश यादव, बलिराम यादव, बृजदेव खरवार, सदानंद यादव, नफीसा बेगम,शिवबच्चन यादव, रमेश यादव,शेर अली राईनी,प्रभुनाथ राम, सिंकदर कन्नौजिया, सुजीत कुमार,राधेश्याम यादव,दारा यादव, दिनेश राम,लल्लन राम, सुदामा राम,राजीव यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …