गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष(अंग्रेजी) आर पी प्रधान 85 वर्ष का कल शुक्रवार दोपहर नोएडा में शुक्रवार को निधन हो गया। आर पी प्रधान मूलतः ग्राम मिरानपुर मुहम्मदाबाद निवासी थे। उनका अपना मकान शास्त्री नगर गाजीपुर में भी था, जहां पर वह परिवार के साथ रहते थे। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधान जी 1995 में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से सेवानिवृत हुए थे।अपने पीछे वह पत्नी चंपा देवी और दो पुत्र रामप्रकाश प्रधान कानपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व रविप्रकाश प्रधान आईईएस को छोड़ गये हैं। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर है। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी निधन पर दुख जताया है। पूर्वांचल न्यूज डॉट काम के शिवकुमार अपने गुरू के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..