गाजीपुर। समाजसेवी अमन जायसवाल के संयोजक में शहीदों की धरती नंदगंज निवासी भारतीय सेना में तैनात हवलदार नीरज जायसवाल 53 रेजिमेंट के 20 साल सेवा देने के बाद रिटायर्ड होने अपने घर नंदगंज वापसी पर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासीयो द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।आज करीब दो बजे हाईवे बाई पास से नंदगंज बाजार में गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया ।गाडियो के काफिले के साथ सेना के हवलदार नीरज जायसवाल को लोग फूल मालाओं से लाद दिए और वह अपने स्वागत में लोगो का अभिवादन करते रहे । ऐसा सम्मान पहली बार सेना के हवलदार का हुआ है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..