Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्थापित शौचालय बना हुआ है शोपिश

नंदगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्थापित शौचालय बना हुआ है शोपिश

ग़ाज़ीपुर। रेलवे स्टेशन नंदगंज के प्लेटफार्म नंबर एक पर बना शौचालय शोपिश बना हुआ है। क्युकी इसके बंद रहने से रेल यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिला यात्रियों को भारी असुविधा हो रही  है। नंदगंज स्टेशन पर प्रतिदिन दर्जनों ट्रेनों का आवागमन रहता है, जिसमें आधा दर्जन सवारी गाड़ियों का ठहराव है ।प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं, लेकिन स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर बना शौचालय शोपीस बना हुआ है। विभाग द्वारा शौचालय तो बना दिया गया, लेकिन अब तक चालू नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रहा है। लोगो ने रेलवे के सम्बंधित अधिकारियों का इस ओर ध्यान दिलाते हुवे मांग किया है कि अविलंब शौचालय को चालू किया जाय।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …