गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को पांच नामांकन पत्र भरा गया। अध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह एडवोकेट और शंकर सिंह यादव महासचिव पद के लिए मदन सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अली, कार्यकारिणी 15 वर्ष के ऊपर मोहम्मद वसीम सिद्दीकी ने नामांकन किया। नामांकन का कार्य 18 जनवरी को भी किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर 23 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश सिंह यादव, उप मुख्य चुनाव अधिकारी श्यामनारायण कुशवाहा और परितोष तिवारी रहे। नामांकन का कार्य स्व0 रामकरण यादव दादा स्मृति हाल वन में किया गया। इस मौके पर अजय कुमार पाठक जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल, वंशीधर कुशवाहा जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व, पूर्व महासचिव मीता कुशवाहा, निवर्तमान अध्यक्ष दशरथ यादव, वर्तमान महासचिव धर्मचंद्र सिंह यादव, मुद्रिका यादव, लव कुमार सहित आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
सम्राट अशोक क्लब की प्रेरणा से गाजीपुर में हुआ छठा नेत्र दान
गाजीपुर। मरणोपरांत नेत्रदान जैसे महान लोककल्याणकारी कार्य को आज 20 सितम्बर 2024 को मूर्त रूप …