Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बोले एसपी-किसी भी दशा में प्रवेश नही होने पाये जेल में मोबाईल

जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बोले एसपी-किसी भी दशा में प्रवेश नही होने पाये जेल में मोबाईल

गाजीपुर! जिला कारागार गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण जिला जज एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे आज के दिन में बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जायंे इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …