Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज के छात्र नेता दीपक उपाध्याय साइकिल पर सवार

पीजी कालेज के छात्र नेता दीपक उपाध्याय साइकिल पर सवार

गाजीपुर। पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष छात्रनेता दीपक उपाध्याय ने सैकड़ों लोगों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। समाजवादी पार्टी की सदस्यता निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर उन्हें ग्रहण करायी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर छात्रनेता दीपक उपाध्याय ने कहा देश की तानाशाह भाजपा सरकार से समाजवादी पार्टी ही लड़ने में सक्षम है। समाजवादी पार्टी में  ही सभी जाति और धर्म के लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा भाजपा राज में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार को छात्र और‌ नौजवान विरोधी बताते हुए कहा कि बेतहाशा बढ़ती हुई बेरोजगारी के आलम में देश का नौजवान कुंठित है। रामधारी यादव ने कहा कि दीपक जी के पार्टी में शामिल होने से संगठन मजबूत होगा। उनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मीरा उपाध्याय, देवमुनि देवी,शिवकुमारी देवी, निर्मला देवी, अश्वनी राय,सुभम् कुमार बिंद,दिलीप कुमार,प्रवीण पाण्डेय,विशाल विश्वकर्मा, अनीता विश्वकर्मा, बृजेश यादव, गरिमा पांडे, अर्चना देवी,ओमसंत यादव, गोपाल यादव,राजू, विकास खरवार, निखिल सिंह,प्रीत राय,शारदा यादव, सविता यादव,महावीरा बानो, शिवकुमारी आदि थी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, निजामुद्दीन खां, गोपाल यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह,  आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर की चार छात्राओं का अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत त्रिपुरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल …