Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंर्तगत 329 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे, एमएलसी चंचल सिंह व डीएम-एसपी ने दिया आर्शीवाद

मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंर्तगत 329 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे, एमएलसी चंचल सिंह व डीएम-एसपी ने दिया आर्शीवाद

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, पूर्व पिछड़ावर्ग उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा एवं अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के 08 विकास खण्डो के कुल  329 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ। जिसमे 03 मुस्लिम जोड़ो का निकाह भी कराया गया। सामुहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित विकास खण्डवार जिसमे सभी नगर पंचायत एवं नगर पालिका को भी शामिल किया गया है। सामुहिक  विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने  नव विवाहित वर वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। उपस्थित विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि यह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी की एक महत्वपूर्ण योजना है । मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी  जनपदो में यह योजना  लागू कर गरीब, मजदूर, असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है।उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त करते हुए बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एवं एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ो को उनके सुखमय जीवन की शुभकामना देते हुए कहा कि ‘‘दहेज लेना एक अभिशाप है‘ जिसे हमे  समाज से दूर करना है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नव विवाहित जोड़ो को बधाई दी तथा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए  कहा कि  सामुहिक विवाह योजना कार्यक्रम  महिलाओं के प्रति समाज में  फैली  कुरितियॉ को खत्म करने के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर सभी दाम्पत्य जोड़ो को पौधरोपण हेतु  पौधे उपलव्ध कराये गये  तथा प्रत्येक जोड़ो को अपने सालगीरह पर प्रत्येक वर्ष एक-एक पौध लगाने की अपली की। इस अवसर पर  पुलिस अधीक्षक आमवीर सिंह ने सभी नव विवाहित जोड़ो को  आर्शिवचन देते हुए उनके सुखमय जीवन की मंगल कामला की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ बैडमिंटन प्रतियोगिता

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 19 मई (रविवार) को प्रातः बैडमिंटन प्रतियोगिता का …