गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई तथा इसके बाद एसपी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। एसपी ने विभिन्न थानों से आई हुई पुलिस की गाड़ियों का निरीक्षण कर उनमें रखे गए सुरक्षा संबंधी उपकरणों को देखा तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद एसपी द्वारा डॉयल 112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर गाड़ियों का रिस्पांस टाइम जाना गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास किया गया। ड्रिल अभ्यास के बाद एसपी द्वारा दंगा तथा दंगा नियंत्रण ड्रिल के बारे मे विस्तार से बताया गया तथा पुलिस कर्मियों से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए खुद को हमेशा तैयार रखने के लिए निर्देशित किया गया।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..