Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के निबंध में विकेश पटेल, क्विज में गौतम विश्‍वकर्मा रहें प्रथम

सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के निबंध में विकेश पटेल, क्विज में गौतम विश्‍वकर्मा रहें प्रथम

गाजीपुर। रा. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में प्रो. संजय कुमार एवं डा. ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपने महाविद्यालय के तीन छात्र प्रतिभाग किया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता- में विकेश पटेल बी.एड.प्रथम वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता- में गौतम विश्वकर्मा बी.ए.तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान व विकेश पटेल बी.एड.प्रथम वर्ष तृतीय स्थान प्राप्त किया और पोस्टर प्रतियोगिता- में श्रीकेश कुमार एम ए द्वितीय वर्ष भूगोल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (CMA) बृजेश कुमार जायसवाल ने स्थान प्राप्त किये प्रतिभागियों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दिया कि जिन्दगी के हर प्रतियोगिता में हमारे बच्चे ऐसे ही अग्रसर रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर की चार छात्राओं का अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत त्रिपुरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल …