गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने पति एवं भाजपा नेता पंकज सिंह के जन्मदिन पर जिलेवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने 320 परियोजनाओं का टेंडर निकालकर 50 करोड़ के कार्य की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर दिसंबर तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर पंकज सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा है। सोशल मीडिया पर दर्जनों की संख्या में उनके पोस्ट वायरल हो रहे हैं। राज्यवित्त आयोग एवं 15वां वित्त आयोग से जिला पंचायत ने 320 परियोजना का टेंडर सोमवार को निकला। इसके लिए ईटेंडरिंग के जरिए टेंडर स्वीकार किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पंकज सिंह का आज ही 38वां जन्मदिन भी है। हालांकि पंकज सिंह जिले में नहीं हैं और वह अहमदाबाद में भाजपा के प्रचार के लिए निकले हैं। लेकिन यहां पर उनके समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि वह जिले के विकास को लेकर संकल्पित हैं। इसको लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। वहीं चेयरमैन सपना सिंह ने अपने पति के जन्मदिन के अवसर पर कहा कि जिले के विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वह शासन से भी धन लाकर जिले के विकास में चारचांद लगाएंगी। उधर टेंडर निकलने के बाद जिले में एक बार सरगर्मी तेज हो गई है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..