गाजीपुर। जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने अपने विधानसभा के क्षतिग्रस्त सड़कों के संदर्भ में प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है जिसमे उन्होने बताया कि उनके विधानसभा के जंगीपुर लावा से सुभाकरपुर होते हुए रामपुर तक संपर्क मार्ग बहुत क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा भड़सर से अभिसहन, कलौरा मार्ग, ताड़ीघाट बाईपास संपर्क मार्ग, जंगीपुर-सुभाकरपुर-महुआनी संपर्क मार्ग, शहादतपुर-सोहवलिया संपर्क मार्ग, मरदह जलालाबाद से जयराम का पुरा संपर्क मार्ग, बवाड़े से सुहवल संपर्क मार्ग, गाजीपुर-मऊ मार्ग पर बंतरा से होते हुए प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर चलदाउदपुर संपर्क मार्ग, सहाबुद्दीनपुर मुसलमान बस्ती संपर्क मार्ग की स्थिति बहुत जर्जर हो गयी है उसे तत्काल निर्माण कराने की मांग किया है।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..