गाजीपुर। सावित्री महिला महाविद्यालय बरहपुर नंदगंज में स्मार्टफोन पाकर छात्राएं खुशी से झूम उठी , सरकार का डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा हैं-ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह नंदगंज(ग़ाज़ीपुर)।आज सावित्री महिला महाविद्यालय बरहपुर नंदगंज में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना उत्तर प्रदेश अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी शक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भोला सिंह जी, ग्राम प्रधान लोक प्रिय समाजसेवी बरहपुर विजय कुमार सिंह , भाई विनीत शर्मा , अनूप जायसवाल ,संतोष सिंह , व लल्लन सिंह शामिल हुए। हाथों से स्मार्टफोन वितरण और छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। स्मार्ट फोन वितरण देखकर छात्राओं में जोश के साथ साथ उम्मीदें भी बढ़ गई। ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह शबलू ने कहा कि शासन के तरफ से स्मार्ट फोन वितरण किया जा रहा है ।जिससे वर्तमान युवा पीढ़ी पढ़ाई लिखाई के साथ नवाचार को आपस में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। वर्तमान युग तकनीकी का युग है इस युग में अगर कोई भी छात्र तकनीकी में पीछे रहेगा तो उसका सर्वागीण विकास नहीं हो पाएगा। आगे श्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी जी के डिजिटल इंडिया के सपना साकार हो रहा है। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवम् बधाई दी।अंत मे प्रबंधक संतोष सिंह सभी आगंतुक ,छाछात्राओं ,शिक्षक और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..