गाजीपुर। शहीद विश्वनाथ इंटर कालेज रेवतीपुर की छात्रा साधना ने बीएसएफ में भर्ती होकर जिले का नाम रोशन किया है। अठहठा निवासी मदन मोहन की पुत्री साधना शहीद विश्वनाथ इंटर कालेज रेवतीपुर की होनहार छात्रा थीं। जो पढ़ने के साथ-साथ खेलने-कूदने में भी तेज थी। सपना ने इंटर पास करके बीएसएफ में भर्ती का प्रयास किया और वह उसमे सफल हो गयीं। भर्ती होने व ट्रेनिंग के बाद साधना शहीद विश्वनाथ इंटर कालेज रेवतीपुर में पहुंची जहां पर उन्होने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह कालेज की छात्राओं से भी मिली और उनका उत्साहवर्धन किया। इंटर कालेज के प्रबंधक ने साधना को सफल होने पर बधाई दी। शहीद विश्वनाथ आईटीआई रेवतीपुर के प्रबंधक अंकित यादव ने साधना का स्वागत करते हुए कहा कि साधना जैसी बेटी पर पूरे जिले को गर्व है। साधना से प्रेरणा लेकर अन्य बेटियां भी जनपद का नाम रोशन करेंगी।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..