Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव डिग्री कालेज में मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि

सत्यदेव डिग्री कालेज में मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कालेज, गाजीपुर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुलायम सिंह जी के तेरहवीं के दिन उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के सी एम डी डा o आनंद सिंह जी ने कहा कि माननीय मुलायम सिंह जी समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया जी के समाजवादी सिद्धांतो और गैर कांग्रेसी सरकार के समर्थक थे।अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता की सीमाओं में उन्होंने समाज के सभी तबकों के हित की बात सोची।उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किया।उन्होंने उन्हे याद करते हुए कहा कि जब वे अपने सक्रिय राजनीति के अंतिम दौर में जब केंद्रीय रक्षा मंत्री थे तब एक पारिवारिक समारोह में उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।वे बड़े ही सरल स्वभाव के सभी का ध्यान रखने वाले उदारवादी विचार के राजनेता थे।इस अवसर पर सत्यदेव डिग्री कालेज के निदेशक श्री अमित रघुवंशी जी, सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के काउंसलर,श्री दिग्विजय उपाध्याय जी, सत्य देव डिग्री कालेज के प्राचार्य डा o राम चन्द्र दूबे जी,सभी प्रबुद्ध प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …