Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विधायक मन्नू अंसारी ने सैफई जाकर नेताजी को दी श्रद्धांजलि, कहा- मुसलमानों के हितैषी थे मुलायम सिंह

विधायक मन्नू अंसारी ने सैफई जाकर नेताजी को दी श्रद्धांजलि, कहा- मुसलमानों के हितैषी थे मुलायम सिंह

गाजीपुर। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह को मुहम्‍मदाबाद के विधायक मन्‍नू अंसारी ने सैफई में जाकर नेताजी को पुष्‍प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक मन्‍नू अंसारी ने कहा कि मुहम्‍मदाबाद के प्रति नेताजी के दिल में बहुत लगाव था। वह हमेशा अंसारी परिवार के शुभचिंतक रहे। उन्‍होने विकट परिस्थितियों में भी अंसारी परिवार का साथ दिया और दुखों से निवारण करने में मदद किया। नेताजी के निधन पर पूरा मुहम्‍मदाबाद क्षेत्र शोकाकुल है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शुभचिंतक, पिछड़े, अल्‍पसंख्‍यक, दलित आदि समाज के लोग आज नेताजी के निधन से दुखी हैं। उन्‍होने कहा कि हमने राजनीति में अपना अभिभावक खो दिया है। मैं उपर वाले से प्रार्थना करता हूं कि वह अपने श्रीचरणों में नेताजी को स्‍थान दें और परिवार वालों को दुख सहने की क्षमता दे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …