गाजीपुर। सब डिविजन जांगीपुर के अंतर्गत ग्राम जंगीपुर,अंबेडकर नगर में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा जबरजस्त चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे मौके पर 8 लोगो के उपर मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करने पर बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया वही चेकिंग के दौरान धड़ा धड़ लोग दुकान बंद करके भागने लगे सहायक अभियंता शेखर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 8 लोगो को चोरी से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया है और पांच लोगो का घरेलू से कमर्शियल में विधा परिवर्तन किया गया वही सात लोगों का लोड बढ़ाया गया जिसमे कुल चेकिंग के दौरान एक लाख साठ हजार रुपए की वसूली की गई वही 8 लोगो का बकाया पर केबिल खोली गई। आगे उन्होंने यह भी बताया कि जो भी उपभोक्ता अभी तक कनेक्शन नही लिए है वे लोग तत्काल उप खंड कार्यालय जाकर कनेक्शन लेकर मीटर लगवा ले एवम जिसका भी बिल बाकी है वे लोग तत्काल अपने बिलों का भुगतान कर दे अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर सीधे एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से सहायक अभियंता राजस्व प्रमोद यादव,अवर अभियंता संतोष मौर्या सहित टीजी टू सहित समस्त लाइनमैन सहित मीटर रीडर मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..