Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर सपा कार्यालय में आयोजित हुई गोष्ठी

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर सपा कार्यालय में आयोजित हुई गोष्ठी

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं प्रथम गृहमंत्री, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती सपा कार्यालय डॉ लोहिया- मुलायम सिंह भवन बंशी बाजार गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का प्रतीक है। देश की आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका यह योगदान सदैव देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। ऐसे महान राष्ट्रीय नेता के नाम और विरासत का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। अहमदाबाद में बने विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के स्थान पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे पटेल समाज सहित उनके करोड़ों अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। सरदार पटेल जी के ऐतिहासिक योगदान को किसी भी प्रकार से विस्मृत नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल जी किसी एक समाज या वर्ग के नेता नहीं थे, बल्कि वे संपूर्ण राष्ट्र के गौरव थे। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर ही सामाजिक एकता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि सरदार पटेल जी के सम्मान, सामाजिक न्याय और पीडीए समाज के अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए समाज के सम्मान और अधिकारों की बात समाजवादी विचारधारा के केंद्र में है। उन्होंने नारा दिया कि सरदार पटेल का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, आपसी मतभेदों को छोड़ो, सरदार पटेल से नाता जोड़ो। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह सदियों तक याद किया जाता रहेगा। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समानता को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, महेंद्र चौहान, अशोक बिंद, डॉ. सीमा यादव, बलिराम पटेल, रामधीरज शास्त्री, रामबचन, सुशील जायसवाल, दिनेश यादव, असलम हुसैन, गोवर्धन, आजाद कन्नौजिया, मदन, आत्मा, पुनीता सिंह, पप्पू श्रीवास्तव, सूरज राम, बागी बिंद, बिंदु वाला बिन्द ,कमलेश, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, सुरेंद्र, राजेंद्र, तहसीन अहमद, अवधेश, जमुना, जयराम, फेकू, अनिल, सर्वेश पाल, धर्मचंद, जयराम भारती, वजीर राम, जनार्दन, कमलेश, देवेंद्र, परशुराम, कृष्ण मौर्य, यशपाल, मारकंडे, विजय शंकर चौरसिया, महेंद्र बिंद, सलाम हुसैन, रमेश, क्षितिज कुमार, विश्वनाथ निराला, हरिकेश पटेल, रजनीकांत, भगवान, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में मनाया गया राष्‍ट्रीय अखण्‍डता दिवस

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 …