Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गाजीपुर। मिसाइल मैन के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक, भारत रत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन देश की सेवा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दूरदर्शिता से भारत को विज्ञान एवं रक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। डॉ. कलाम ने सादगी, ईमानदारी और कर्मठता को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाया। वे युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे और उनका जीवन हमें बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता रहेगा। देश की भावी पीढ़ियों के लिए उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव अनुकरणीय रहेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उनका मानना था कि शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के माध्यम से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उनका जीवन युवाओं को ज्ञान, परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गोष्ठी में सर्वश्री खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक; रामधारी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष; डॉ. नन्हकू यादव, सिकंदर कनौजिया, रविंद्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खान, जयराम भारती, मुन्नीलाल राजभर, राजेश यादव, सदानंद, शाहनवाज, सोनू, गुरचरण, रामगोपाल यादव, गीता गुप्ता, रीना यादव, वर्षा यादव, संदीप, सुग्गू, रामाशीष, अशोक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नंदगंज पश्चिम क्रॉसिंग हनुमान मंदिर परिसर में 17 अक्टूबर को होगा विराट बिरहा दंगल

गाजीपुर। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पश्चिम क्रॉसिंग हनुमान मंदिर, नंदगंज के प्रांगण में 17 अक्टूबर …